7 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉 By Adesh Babu
7 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1509 – फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1721 – रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया।
1795 – फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1919 – बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई।
1921 – क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1937 – अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।
1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1946 – सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्वस्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता ।
2001 - मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2003 – अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 - एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है।
2004 - क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2008 - असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया।
2008 - दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
2008 - पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
2010 - पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
2012 – सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।
7 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉
1836 - थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1919 - कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
1920 – प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर का बनारस में जन्म हुआ।
1922 – क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का जन्म हुआ।
1942 - जितेंद्र - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1954 – हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।
7 अप्रॅल को हुए निधन👉
1614 – प्रसिद्ध यूनानी चित्रकार अलग्रेको का निधन हुआ।
1947 – अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2011 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि।
2014 - वी. के. मूर्ति, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
2015 – अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन हुआ।
7 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 सिन्धी सम्प्रदाय का भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव (जयन्ती) ।
🔅 कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती ।
🔅 अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस ।
🔅 विश्व स्वास्थ्य दिवस (महिला चिकित्सा दिवस)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
No comments