Header Ads

Breaking News

रिलेशनशिप : जाने लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते है ? By Adesh Babu

8 Types of Men Women Love to Date, Hindi

आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि लड़कियों को कैसे पुरूष पसंद आते हैं । आपके दोस्त भले ही हजार तरह की एडवाइस देते रहें, मगर विज्ञान नाम की भी कोई चीज दुनिया में है। विज्ञान ने कुछ ऐसी क्वालिटीज ढूंढ निकाली हैं, जो महिलाओं को काफी आकर्षित करती है। यह कोई साधारण बाते नहीं है, जो आपके यार-दोस्त आपको बताते रहते हैं। यह बातें सालों के शोध का नतीजा है।
तो जरा इन बातों को जरा ध्यान से पढ़िए और अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाइए:

1. महिलाओं को वो मर्द पसंद आते है, जो फैन्सी कार्स चलाते हैं
1-car776
ऑस्ट्रिया के शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाएं एक पुरूष के व्यक्तित्व को उसकी कार से जोड़ कर देखती हैं। यानि की आपकी गाड़ी जितनी फैन्सी, आप उतने आकर्षक। उसी तरह जिनती साधारण कार, उतने ही सामान्य आप।

2. दाढ़ी… जी हाँ!
2-beard776
महिलाओं को पुरुषों की दाढी बहुत आकर्षक लगती है। इस स्टडी में आए नतीजों के अनुसार भारी दाढ़ी, क्लीन शेव से बेहतर मानी जाती है। अच्छी खासी दाढ़ी एक अच्छे पिता बनने का संकेत मानी जाती है।

3. गंभीर आवाज वाले पुरुष
3-deep-voice776
गंभीर आवाज वाले पुरुषों के प्रति महिलाओँ का खास आकर्षण होता है। यह पुरुष को रौबदार और मर्दाना दिखाती है। यह कारण है अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी बेहद हॉट हैं।

4. स्मूद बॉडी वाले मर्द
4-hairy-body776
जहाँ, महिलाओं को दाढ़ी बेहद ही पसंद है, तो दूसरी तरफ उन्हें शरीर के बालों से चिढ़ है। शोध के अनुसार, शरीर पर बाल पुराने समय में इसलिए पसंद किए जाते, क्योंकि उन्हें कई रोगों से बचाते थे। हालांकि, मॉर्डन जमाने में शरीर पर बाल नहीं चलते।
5-compliment776
5. औरतों को तारीफ से लबालब न करने वाले पुरुष
महिलाओं को तारीफ पसंद है और यह सभी जानते हैं। मगर, महिलाओं को यह भी पता होता कि उनकी लगातार की जा रही तारीफ झूठी है। इससे महिलाएं सोचती हैं कि आप उन्हें पाने के लिए बेसब्र हैं। महिलाओं को जल्दबाजी कतई पसंद नहीं।

6. हद से ज्यादा अच्छे लड़के
6-good-guy776
अंग्रेजी में एक कहावत है ‘Girls Love Bad Boys’ यानि लड़कियों को बुरे लड़के पसंद आते हैं। लेकिन इसका मतलब यह है कि उन्हें हद से ज्यादा केयरिंग, लविंग और अच्छे लड़के पसंद नहीं। इसको कुछ लड़कियाँ आपके अंदर का डर और कॉन्फिडेंस की कमी मानती हैं।

7. मजाकिया अंदाज
7-sense-of-humour776
यह तो सबको मालूम है कि लड़कियों को वो लड़के पसंद हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो। मगर इसमें भी उनकी कुछ ‘शर्ते’ ‘हैं। उनका मजाक न उड़े और मजाक इन्सल्टिंग न हो। मजाक एक पॉजीटिव फीलिंग के साथ हो।

8. लंबे पुरुष
8-tall776
भले ही यह बात स्टीरियोटाइप नजर आए, मगर एकदम सच है। शोध में यह सिद्ध हो चुका है कि लंबे पुरुष के प्रति महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसका कारण यह है कि लंबे पुरुषों के साथ महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।
तो बस अब तो आपके पास सारा ज्ञान है ही… तो हो जाइए तैयार


लेटेस्ट अपडेट व लगातार नयी जानकारियों के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करे, आपका एक-एक लाइक व शेयर हमारे लिए बहुमूल्य है 


Tags       

    लड़की कैसे पटाते हैं,लड़कियों को कैसे,इन लड़कियों को,लड़को का लंबा कद,देखकर हर कोई चौंक गया,कैसे लड़के पसंद आते हैं,लड़की,लंबे ब्वॉयफ्रैंड,कैसे लड़के,वृश्चिक राशि,लम्बे पुरुष

No comments